Adverb Definition And Examples In Hindi English

Adverb Definition And Examples In Hindi English

 नमस्कार दोस्तों! English sikhana asan में एक बार फिर आपका स्वागत करता हूँ! आज हम आपको types of adverb in hindi के  बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आपको Adverb Definition and examples के  बारे में कुछ जानना हैं तो आप हमारे साथ बने रहिए और इस पोस्ट को पढ़ते रहिए इस पोस्ट में हम  आपको पूरी जानकारी देंगे,  मैं  उम्मीद करता हूँ कि ये पोस्ट आपको पसंद आए ।


आज की पोस्ट में Adverb किसे कहते हैं के बारे में भी जानने को मिलेगा जिसके बारे में हम आपको बहुत  ही आसान भाषा में समझायेंगे आशा करता हूँ कि  प्रत्येक पोस्ट  की  भाँति यह पोस्ट भी आपको पसंद आए।


दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि अंग्रेजी बोलना कितना top है, यदि आपको सही english बोलना हो तो english grammar तथा english translate की जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिसके बारे में हम विस्तार पूर्वक जानेंगे।

Types of Adverb Definition:- दोस्तों अक्सर आप ने देखा होगा कि कोई शब्द Verb, Adjectives दूसरे adverb की विशेषता बताता है  उसे adverb कहते हैं। 

(An adverb is a word used to add something to the meaning of a verb, an Adjectives or another adverb.) 

Exp:- Sohan runs slowly. 

              He is too old. 

             She writes beautifully. 

             Ram is very kind. 

            We fought bravely. 

दोस्तों उपर दिए गए उदाहरण को देखो इसमे slowly, beautifully, very, too, bravely ये क्रमशः runs(verb), writes(verb), fought(verb), old(Adjectives), kind(Adjectives), तथा slowly (adverb) की विशेषता बता रहे हैं, अर्थात ये verb/Adjectives/adverb के अर्थ को अधिक स्पष्ट कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को Grammarकी भाषा में Adverb कहते हैं। 

                (Kinds of adverb) 

Adverb कितने प्रकार के होते हैं आइये जानते हैं उनके बारे में। 


(1)Adverb of time(कालवाचक क्रिया विशेषण)
 
(2)Adverb of frequency(आवृत्तिवाचक क्रियाविशेषण)
 
(3)Adverb of manner(रीतिवाचक क्रिया विशेषण) 

(4)Adverb of place(स्थानवाचक क्रिया विशेषण)
 
(5)Adverb of degree(परिणाम वाचक क्रिया विशेषण)

(6)Interrogative Adverb(प्रश्नवाचक क्रिया  विशेषण)
 
(7)Adverb of Negation and Affirmation(नकारात्मक एवं स्वीकारात्मक क्रिया विशेषण) 

(8)Adverb of reason(कारणवाचक क्रिया विशेषण) 

(9)Relative Adverb(सम्बंधवाचक क्रिया विशेषण)
 
(10)Sentence adverb(वाक्य - संबंधी क्रिया विशेषण

तो दोस्तों ये था Adverb के प्रकार आइए जानते हैं What are the 10 types adverb के बारे में। 

(1)Adverb of time:- adverb of time से क्रिया के संपादन के समय का बोध होता है। 
(adverb of time tell the time of an action) 

Exp:- Today(आज), now (अब) , late (देर से) , tomorrow (कल) , soon (जल्द) , lately (हाल में) , yesterday(बिता हुआ कल) , just(तत्क्षण) , ago (पहले) , Immediately(तत्काल) , then (तब) before (पहले) आदि time of adverb का बोध करता है।

Note:- यदि कोई वाक्य में when(कब) शब्द लगाकर प्रश्न किया जाय और उस प्रश्न का जो उत्तर आए वह Adverb Of time कहलाता है।

Exp:- He came yesterday. 
              Came when (कब आया)? Yesterday

              He will come soon. 
             Will come when (कब आयेगा)? Soon 
अतः इस वाक्य yesterday और soon, adverb of time हैं ।

(2)Adverb of Frequency:- वाक्य में किसी कार्य का संपादन 'कितनी बार, हुआ होता हैं या होने वाला है उस स्थिति में adverb of frequency का बोध होता है। 

(Adverb of frequency tell how often or how frequently an action is done) 

Exp:- never (कभी नहीं), once (एकबार), seldom (बिरले ही), always (हमेशा), twice(दोबारा) , regularly (नियमित रूप से) , daily (प्रतिदिन) , again(फिर)आदि शब्दों के प्रयोग से Adverb Of frequency  का बोध होता है। 

Note:- क्रिया के साथ how often(कितनी बार)  लगाकर प्रश्न करने पर जो शब्द उत्तर के रूप मेंआता है वह Adverb of frequency कहलाता है। 

Exp:- I have always helped you. 
             Helped how often(कितनी बार मदद की है। 

(3)Adverb of manner:- adverb of manner से यह बोध होता है कि क्रिया का संपादन किस ढंग से या कैसे होता है? 

(adverb of manner tell how or in what manner an action is done.) 

Slowly (धीरे-धीरे) , happily (खुशीपूर्वक) , badly (बुरे ढंग से) , quickly (तेजी से) ,angrily (क्रोधपूर्वक) ,fast (तेजी से) , loudly (जोर से) , carefully (सावधानी से) आदि शब्द से Adverb of manner का बोध होता है। 

Note:- यदि verb के साथ how (कैसे) लगाकर प्रश्न करने पर  जो शब्द उत्तर के रूप में आता है वह Adverb Of manner कहलाता है।

Exp:- she songs beautifully
              How songs (कैसे गाती हैं)? beautifully

              Ram runs fast.
              Runs how (कैसे दौड़ता हैं)? Fast
स्पष्टतः beautifully और fast Adverb of manner है ।

(4) Adverb of place:- यदि कर्ता द्वारा किसी कार्य को होना पाया जाता है और उस कार्य  का संपादन के स्थान का बोध होता है उसे adverb of place  कहते हैं ।

(adverb of place tell where or what place an action is done.)

Here (यहाँ), inside (अंदर), out (बाहर), there(वहाँ), within (के अंदर), near (निकट), down (नीचे), आदि शब्द adverb of place का बोध होता है।

Note:- यदि verb  के साथ where (कहाँ) शब्द लगाकर प्रश्न किया  जाय  और  उसका जो उत्तर आएगा वह Adverb Of place कहलाता है।

Exp:- Go there. 
              Go where(कहाँ जाओ)? There 

              I shall wait for you outside. 
              Wait where (कहाँ इंतजार करूँगा)? Outside 
स्पष्टतः There और outside Adverb of place है ।

(5)Adverb of degree:- Adverb of degree से यह बोध होता है कि किसी action, Adjectives या adverb की तीव्रता किस हद तक या कितनी है। 

(Adverb of degree indicate the degree of intensity of an action or an Adjective or an adverb.) 
Very(बहुत), totally(पूर्णतः),exactly (ठीक - ठाक),much(बहुत),hardly(मुश्किल से),quite (बिल्कुल), too(ज्यादा),nearly(लगभग),fully (पूर्णतया) आदि शब्द adverb of degree का बोध कराते हैं। 
Note:- यदि वाक्य में verb के साथ how much/ to what degree/to what extent (कितनी, कितना) लगाकर प्रश्न करने पर जो शब्द उत्तर के रुप में आयेगा, वह Adverb Of degree कहलाता है। 

Exp:- Sita is very happy. 
             Happy how much(कितना खुश) very. 

             She hardly knows me. 
             Knows to what extent (कितनी जानती हैं)? hardly (मुश्किल से, नहीं के बराबर) 
अतः इसमें very और hardly adverb of degrees है ।

(6)Interrogative Adverb:- when, where, how, why, how long, how much, how often, how many इत्यादि का प्रयोग जब प्रश्न   करने मेंं किया जाता है, तब इन्हें Interrogative  Adverbs कहते हैं ।

(when, where, how, why, how long, how much, how often, how many, etc are called Interrogative adverb when they are used in asking questions.)

Exp:- where is Rohit?

              How did he fight?

             When will you go?

             How often do you drink?

अतः इसमे where, how, when, how often, Interrogative Adverb है।

(7)Adverbs of negation and Affirmation:- किसी प्रश्न के स्विकारात्मक जवाब के लिए yes, surely, certainly (निश्चित रूप से) इत्यादि का प्रयोग करते हैं अतः इन्हें Adverb of affirmation कहते हैं । पुनः नाकारात्मक जवाब के लिए no, not, never इत्यादि  प्रयोग करते हैं इन्हें Adverb of negative कहते हैं ।

Exp:- you do not read English. 

              Surely you are wrong. 

              Yes, I am ready. 

              He does not write well. 

(8)Adverb of reason:- adverb of reason वाक्य में किसी कार्य के कारण को बताता है। 
Therefore, hence, thus, so etc adverb of reason का बोध करता है। 

(Adverb of reason tell the reason of the action.) 

Exp:- He, therefore, left school. 

              Hence, he is unable to appear at the examination. 

              Please, do not so angry. 

(9)Relative adverb:- relative adverb अपने बाद आने वाले verbs को modify करते हैं और  साथ ही दो वाक्यों को जोड़ता है। 

(Relative Adverbs modify the verbs following them and at the same time join two sentence together.) 


Note:- Relative adverb और Interrogative adverb दोनों के एक ही रूप है लेकिन जहाँ Interrogative Adverb का प्रयोग प्रश्न किये जाने में किया जाता है, वही relative adverb का प्रयोग दो वाक्यों को जोड़ने में किया जाता है। 
Where, how, why, when, how long, how much, how many, इत्यादी दो वाक्यों को जोड़ने में मदद करती है। 

Exp:- this is the house where he lived. 

              Let me know when you will come. 

              Do you no how he will act. 

(10)Sentence Adverb:- यह adverb किसी सम्पूर्ण वाक्य को modify  करता है। साथ ही साथ यह वक्ता के विचार या उसके सोच को व्यक्त करता है। 
(Sentence adverb modify the whole sentence (or clause) and normally express the speaker's opinion.) 

Possibly सम्भवतः, fortunately भाग्यवश, clearly स्पष्टतः, undoubtedly बिना शंका के, actually वास्तव में, obviously सुस्पष्टतः इत्यादि से Sentence Adverb का बोध होता है। 

Exp:- She could do it, surely. 

              He is obviously intelligent. 

              Mohan certainly works hard. 

              Perhaps they have forgotten us. 

Note:- Sentence adverb आवश्यकतानुसार  वाक्य के शुरू, अंत या बीच में कहीं भी आ सकता है।

Add caption


तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट Adverb Definition And Examples In Hindi English आशा करते हैं कि what are examples of an adverb के बारे में सब कुछ समझ में आया होगा दोस्तों अगर हमारी पोस्ट आपको पसंद आया हो तो हमे comment box में comment कर के जरूर बताये। 

Adverb list मे आपको कोई परेशानी हो तो हमे जरूर बताये हम  आपकी सेवा में जरूर हाजिर होंगे और आपकी समस्या का समाधान जरूर करेंगे,यदि हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि Adverb Sentences के बारे में जानें। 

दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कि और महत्वपूर्ण पोस्ट के बारे में जानने को मिले तो आप हमे बता सकते हैं, हम कोशिश करेंगे कि आपकोAdverb in hindi जैसी और पोस्ट पढ़ने को मिले हमारी पोस्ट like और share जरूर करे, तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे तब तक के लिए नमस्कार आपका दिन खुशहाल हो।जय हिंद 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ