Verb Ki Pahchan Kaise Yad Kare In Hindi English

''Verb Ki Pahchan, Kaise Yad Kare In Hindi English,, 

हैलो दोस्तों english sikhana asan में आपका स्वागत है।आज हम आपको Verb ko kaise pahchane के  बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आपको Verb ko kaise yad kare के  बारे में कुछ जानना हैं तो आप हमारे साथ बने रहिए और इस पोस्ट को पढ़ते रहिए इस पोस्ट में हम  आपको पूरी जानकारी देंगे,  मैं  उम्मीद करता हूँ कि ये पोस्ट आपको पसंद  आए ।


आज की पोस्ट में Verb Ki paribhasa के बारे में भी जानने को मिलेगा जिसके बारे में हम आपको बहुत  ही आसान भाषा में समझायेंगे आशा करता हूँ कि  प्रत्येक पोस्ट  की  भाँति यह पोस्ट भी आपको पसंद आए।


दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि अंग्रेजी बोलना कितना कठिन है, यदि आपको सही english बोलना हो तो english grammar तथा english translate की जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिसके बारे में हम विस्तार पूर्वक जानेंगे।


Verb Ki paribhasa:- verb वह शब्द हैं, जिससे किसी के कार्य - व्यापार, अधिकार, सम्बंध या अवस्था का बोध होता हो उसे Verb  कहते है। 

English verbs को दो मुख्य वर्गो में बाँटा गया है। 

(1)Lexical verbs:- इनका स्वतंत्र अर्थ होता है और ये वाक्य में मुख्य क्रिया के रूप में प्रयोग होता है।Lexical verbs  को पाँच प्रकार से Use किया जाता है। 

(a) base form:- eat, go, laugh, etc. 

(b) past form:- ate, went, laughed, etc. 

(c) past participle form:- eaten, gone, laughed, etc. 

(d) - ing form:- eating, going, laughing, etc. 

(e) - s/es form:- eats, goes, laughs, etc 

(2)Auxiliary verbs:- इसका कोई निश्चित शाब्दिक अर्थ नहीं होता है, प्रयोग के अनुसार इसका अर्थ बदलता रहता हैं इसका प्रयोग tense, voice, mood, question, और negative बनाने में होता है। 

Auxiliary verbs निम्नलिखित है:- is, am, are, was, were, has, have, had, do, does, did, be, been, being, shall, should, will, would, can, could, may, might, must, ought, dare, need, used to. 

Note:- कुछ verb जैसे do का प्रयोग lexical verb के रूप में भी होता है। 

Exp:- I do work. 

             You will do your duty. 

do का अर्थ करना होता है, इसलिए यह lexical Verb हैं ।

Do का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए भी किया जाता है 
जैसे - do you know her. यहां पर do का कोई शाब्दिक अर्थ नहीं है अतः इस वाक्य में do auxiliary verb है ।

Main verb and helping verb kya hai 

दोस्तों कोई भी वाक्य या वार्तालाप करते हैं उनमें से दो Verb का प्रयोग होता है एक main verb तथा दूसरा Helping Verb ईन दोनों के बिना कोई भी वाक्य पूरा नहीं समझा जाता है तो आइये समझते हैं कि कौन सा main Verb है या कौन सा Helping Verb। 

Main Verb(मुख्य क्रिया):- जो क्रिया किसी वाक्य में अकेले या सहायक क्रिया के साथ आती है उसे main Verb कहते हैं।
 
(The verb alone or together with helping verb are called main verb) 

Exp:- you came in morning.
 
              He walks in the garden daily. 

              Ram is reading a novel. 

Note:- जिस verb का last word ना शब्द हो जैसे - उठना , बैठाना,रोना, सोना पढ़ाना हंसना, खेलना, टहलना गाली देना, पूछना पीटना, etc...... 

Helping verb(सहायक क्रिया):- जो क्रिया tense, voice, mood, इत्यादि के साथ मुख्य क्रिया की सहायता करती है उसे Helping Verb कहते हैं। 

(A helping verb is one which helps the main verb to form a tense, voice, mood, etc.. 

Exp:-  Sohan is reading. 

                I am going to school .

                He will go.

                Your mother has come.

जैसे कि दोस्तों ऊपर दिए गए वाक्यों में आप देख रहे हैं कि auxiliary Verb - am, is, are, was, were, has, have, had, shall, will can, could, may, might, must, ought, should, would, need dare, used to, आदि auxiliary verb हैं ।

इनमें से कुछ Verb ऐसे हैं जो वाक्य में main Verb की भूमिका तथा Helping Verb की भूमिका निभाती है जैसे am, is, are, was, were, has, have, had, do does, did, need, और dare इत्यादि।

यदि किसी वाक्य में एक ही क्रिया हो तो वह क्रिया main Verb कहलाती है और यदि वाक्य में दो या दो से अधिक Verb एक साथ प्रयुक्त हो तो सबसे अंत में आने वाला Verb main Verb कहलाता है।

(Object of the Verb)

कर्ता के अतिरिक्त क्रिया का फल जिस शब्द या शब्द समुह पर पड़ता है उसे उस क्रिया का object कहते हैं object प्रायः क्रिया के तुरंत बाद आता है और यह कोई Noun/Pronoun/noun 
phrase/noun case होता है। Verb के साथ what/whom लगाकार प्रश्न करने पर जो उतर मिलता है वही उस Verb का object होता है, यदि कोई उत्तर नहीं मिले तो यह समझना चाहिए कि अभिष्ट Verb का कोई object नहीं है

(Transitive and intransitive verbs in hindi)

दोस्तों main Verb को दो भागों में बांटा गया है। 

(1)Transitive verb (सकर्मक क्रिया) 

(2) In transitive verb (अकर्मक क्रिया) 

(1) Transitive verb :- दोस्तों अगर हम कोई वाक्य लिखते हैं या पढ़ते हैं तो उसमे अगर क्रिया के बाद कर्म का प्रयोग हुआ हो तो उस क्रिया को Transitive Verb  कहतें हैं। 

Exp:- Ram reads novel. 

               I love you. 

              He has helped my brother. 

              You know Shyam. 

              I like these beautiful flowers. 

इन वाक्यों में novel, you, my brother, Shyam, beautiful flowers, कर्म (object) हैं अतः इसके पहले reads, love, helped, know, like आदि transitive verb है ।

(2)Intransitive verb:- जिस वाक्य में क्रिया के  बाद कोई कर्म (object) का प्रयोग ना हो तो उस क्रिया को intransitive Verb कहते हैं ।

Exp:- I eat, I sleep, Ram walks, etc......

Note:- अधिकतर अपने देखा होगा दोस्तों Verb का प्रयोग दोनों प्रकार से  हो सकता है जब  Verb के बाद object रहता है, तब ये transitive verb कहलाते हैं और जब  इनके बाद object नहीं रहता है, तब ये intransitive verb कहलाते हैं।

दोस्तों बहुत से लोग ये समझते हैं कि eat, read, beat इत्यादि क्रियाओ का प्रयोग हमेशा transitive Verb की तरह होता है परंतु बात ऐसी नहीं है। जब तक क्रिया के बाद कर्म का प्रयोग नहीं होगा, तब तक उस क्रिया को Transitive Verb नहीं कह सकते हैं।

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट Verb Ki Pahchan, Kaise Yad Kare In Hindi English आशा करते हैं कि Verb in hindi English के बारे में सब कुछ समझ में आया होगा दोस्तों अगर हमारी पोस्ट आपको पसंद आया हो तो हमे comment box में comment कर के जरूर बताये। 

What are examples of a verb मे आपको कोई परेशानी हो तो हमे जरूर बताये हम  आपकी सेवा में जरूर हाजिर होंगे और आपकी समस्या का समाधान जरूर करेंगे,यदि हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि Definition of verb के बारे में जानें। 

दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कि और महत्वपूर्ण पोस्ट के बारे में जानने को मिले तो आप हमे बता सकते हैं, हम कोशिश करेंगे कि आपको Verb kise kahate hai जैसी और पोस्ट पढ़ने को मिले हमारी पोस्ट like और share जरूर करे, तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे तब तक के लिए नमस्कार आपका दिन खुशहाल हो। जय हिंद 







   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ