Use Of Possessive Adjectives, Possessive Pronouns and Possessive case of noun का प्रयोग
हाय दोस्तों! आज की पोस्ट में हम आपको बतायेंगे कि possessive Adjectives में, Possessive Pronouns में और Possessive case of noun मे, मेरा, मेरी, हमारा, तुम्हारा, उसका, उसकी उनलोगों का, इसका, इसकी, अपना, अपनी, अपने का प्रयोग कैसे किया जाता है। कौन सा वाक्य Possessive Adjectives हैं तथा कौन सा वाक्य Possessive Pronouns हैं। तो हमारे साथ बने रहिए और पढ़ते रहिए।
![]() |
(Possessive Adjectives)
My - मेरा, मेरी
Our - हमारा, हमारी, हमलोगों का, हमलोगों की,
Yours - तुम्हारा, तुम्हारी, आपका, आपकी, तुम लोगों का, लोगों का
His - उसका, उसकी, (पु. के लिए)
Her - उसका, उसकी, (स्त्री. के लिए)
Their - उनलोगों का, उन लोगों की,
It's. - इसका, इसकी, उसका, उसकी,(नपु. के लिए)
Exp:- यह मेरी पुस्तक हैं।
This is my book.
वह तुम्हारा गाय हैं।
That is your cow.
यह हमारा गाँव हैं।
This is our village.
राम उसका भाई था।
Ram was his brother.
वह उसकी सहेली थी।
She was her daughter.
यह इसकी पुँछ थी।
It was its tail.
तुम उनलोगों के पड़ोसी रहोगे।
You will be their neighbor.
मैं आपका दोस्त रहूँगा।
I shall be your friend.
वेे लोग हमेशा हमारे दोस्त रहेंगे।
They will be always our friends.
उसके पति उपस्थित रहेंगे।
Her husband will be present
(अपना, अपनी, अपने, का प्रयोग)
Rule:नियम:- हिन्दी के वाक्यों में noun और pronoun के साथ अपना, अपनी, अपने का प्रयोग होता है उसका अंग्रेजी कुछ इस तरह बनाया जाता है।
EXP:- मैं अपने शहर में हूँ।
I am in my city.
हमलोग अपने बगीचा मेें है।
We are in our garden.
बच्चे अपने क्लास में हैं।
The children are in their class.
वे लोग अपने खेत में हैं।
They are in their field.
सीता अपने कमरे में हैं।
Sita is in her room.
उपर दिए गए उदाहरण में, मैं के साथ अपना की अंग्रेजी my, तुम के लिए अपना your, हम लोगों के लिए अपना our, वे तथा बहुवचन के लिए अपना their अर्थात Possessive Adjectives से अपना की अंग्रेजी बनाई जाएगी।
Rule:नियम :- यदि noun के साथ 'अपना, शब्द आवे तो अभिष्ट Noun के लिए उपयुक्त pronoun के Possessive case के रूप होता है । परंतु जहाँ noun / pronoun के सम्बंधकारक (Possessive case) के साथ 'अपना, शब्द रहे वहाँ 'अपना, शब्द की अंग्रेजी own होता है ।
EXP:- यह तुम्हारी अपनी पुस्तक हैं।
This is your own book.
वह हमारा अपना घर हैं।
That is our own house.
मेरी अपनी पुस्तक बहुत अच्छी हैं।
My own book is very good.
यह उसकी अपनी गाड़ी थी।
This was his own car.
उन लोगों की अपनी पुस्तकें उपयोगी होगी।
Their own book will be useful.
(Possessive Pronouns )
Rule:नियम:- mine, ours, hers, his and theirs, etc possessive pronouns हैं
हमने आपको बताया कि my, our, your, his, her, their, और its आदि possessive Adjectives हैं। इसका प्रयोग सदा Noun के पहले होता है।
Possessive Pronouns के साथ noun जुड़ा नहीं रहता है।
हम आपको संक्षिप्त सरणी के अनुसार समझाने की कोशिश करेंगे।
-----------------------------------------------
Personal Possessive Possessive
Pronoun Adjectives Pronoun
-----------------------------------------------
I my mine
We our ours
You your yours
He his his
She her hers
They their theirs
It its *
-----------------------------------------------
Exp:- यह गाय मेरी हैं।
This cow is mine.
वह तुम्हारा हैं।
That is yours.
यह स्कूल हमारा है।
This school is ours.
ये कलमें उसकी थी।
These pens were hers.
तुम मेरे हो।
You are mine.
यह स्कूल उन लोगों का था।
This school was theirs.
वह बैल मेरा होगा।
That ox will be mine.
वह हमलोगों का रहेगा।
That will be ours.
वह बगीचा उनलोगों का होगा।
That garden will be theirs.
वे साड़ियां उसकी थी।
Those sarees were hers.
(Possessive Case of noun )
Rule:नियम :- प्राणिबोधक singular noun को Possessive case में बदलने के लिए 's (apostrophe) का प्रयोग करते हैं।
EXP:- राम की पत्नि
Ram's wife
मेरे दोस्त का नाम मोहम्मद इकबाल हैं।
My friend's name is MD iqbal.
सीता की बहने
Sita's sisters
मेरे स्कूल के लड़के
My school's Boys
गाय की पुँछ
The cow's tail
Rule :नियम:- प्राणिबोधक plural noun जिसके अंत में 's, रहता है। उसे Possessive case का रूप देने के लिए मात्र apostrophe (') का प्रयोग किया जाता है। अगर अंत में 's, नहीं रहता है तब 's का प्रयोग किया जाता है।
Exp:- मर्दों का विचार
Men's view
लड़को का स्कूल
Boys' school
जंगल का राजा
Forest'sking
गायों का दूध
Cows'milk
बकरी का दूध
The goat's milk
Rule:नियम:- प्राणिबोधक संज्ञाओ का Possessive case हम दोनों प्रकार से यानी 's/apostrophe या of बना सकते हैं।
Exp:- राम की माँ
Ram's mother/the mother of Ram
लड़कों के नाम
The boys'name/the name of the boys
संदीप की किताब
Sandip's book/the book of sandip
गाय का दूध
Cow's milk/the milk of the cow
Note :- जिस noun के बाद of आए, उस Noun के पहले the का प्रयोग अवश्य करें।
Rule:नियम:- मनुष्य और जानवरों को छोड़कर अन्य संज्ञाओ के साथ प्रायः 's का प्रयोग नहीं होता है । ऐसे गैरप्राणिबोधक nouns के पहले of possessive case का रूप दिया जाता है।
Exp:- घर का दरवाजा
The doors of the house
फूलों का रंग
The color of the flowers
इस नदी का पानी
The water of this river
देश का राजा
The king of the country



0 टिप्पणियाँ