Noun ki paribhasa In English,in Hindi And Types

''Noun ki paribhasa In English,in Hindi And Types,, 


हाय दोस्तों! आज की पोस्ट मे हम चर्चा करेंगे अंग्रेजी व्याकरण संबंधित, दोस्तों हम जानेंगे कि  संज्ञा क्या है, संज्ञा की परिभाषा क्या है, संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं, नाउन का अर्थ क्या होता है, कैसे जानेंगे की कौन सा शब्द किस Noun के अंतर्गत आता है। ऊपर दिए गए तमाम सवालों का जवाब हम आपको बताने जा रहे हैं, बस धैर्य से नीचे की ओर पढ़ें और समझिए। 


दोस्तो अंग्रेजी में हम कोई भी वाक्य या बातचीत करते हैं उनमें से प्रत्येक शब्द का एक हिस्सा होता है जिसे हम Parts of speech कहते हैं। वाक्यों में जितने भी शब्द हैं कार्य और प्रयोग के विचार से आठ भागों में बांटा गया है।

1.   Noun (संज्ञा) 

2.   Pronoun (सर्वनाम)    
    
3.   Adjective (विशेषण)

4.  Verb (क्रिया)

5.  Adverb (क्रियाविशेषण)

6.  Preposition (सम्बंधबोधक अव्यय)  

7.  Conjunction (समुच्चयबोधक अव्यय) 
 
8.  Interjection (विस्मयादिबोधक अव्यय ) 

Definition of noun :- किसी व्यक्ति, जानवर, स्थान, वस्तुु, विचार, या भाव के नाम को Noun कहते हैं।

A noun is the name of a person,animal, place, thing, feeling or idea.       


Noun of example : - 

Sohan is a doctor.

The cow gives milk.

There is a pen on the table.

Uttar pradesh is a state.

My sister believes in honesty.


ऐसे वाक्यों में Sohan, doctor, sisterव्यक्तियों के नाम हैं cow एक जानवर का नाम है, milk, pen, table  वस्तुओं के नाम हैं, honesty और kindness विचार / भावा के नाम है।
         

Kinds of noun, noun ke prakar :- संज्ञा के पाँच भेद होते हैं।


1.   Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) 

2.   Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) 

3.   Collective Noun  (समुह वाचक संज्ञा)

4.   Material Noun  (द्रव्यवाचक संज्ञा) 

5.   Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)

दोस्तों Noun पाँच प्रकार के होते हैं । पाँचों की  उदाहरण के साथ समझाने की कोशिश करेंगे। हमारे साथ बने रहिए और पढ़ते रहिए नीचे की ओर। 


(1) Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) दोस्तों Proper का अर्थ है 'अपना स्वंय का, किसी व्यक्ति, स्थान, जानवर, या, वस्तु के विशेष नाम को उचित संज्ञा कहते हैं।


(A proper noun is the name  particular person, animal, place or thing.)


Noun of example :-

व्यक्तियों के नाम ~ Ram, Shyam, mohan, sangita, Madhuri, sonam, rehana, ruksana, shobha etc.. 


स्थानो के नाम ~ mumbai, delhi, africac Asian, panjab patna, jammu kaah, etc.. 

  
जानवरो के नाम~ lucy, chetak, pusy, moti  etc...


पुस्तकों/ग्रंथो के नाम ~ The Ramayan, the Bible, the Quran, the Blue umbrella, etc..


भाषाओ के खास नाम ~ english, urdu, panjabi, French, hindi, malayali, etc.... 


समाचारपत्रो के खास नाम ~the India today, the times of India, the hindustan times etc..
 

पर्व - त्योहारों  के खास नाम ~ holi, deepawali, eid, baisakhi, Christmas, etc.... 


दिन और महीनों के नाम ~ Sunday, Monday, January February, chait, baisakh, ramjan, etc... 


नदियों, झीलों, महासागरों के खास नाम ~ the Ganges, the jamuna, the chilka, the indian ocean, etc..... 


पहाड़ों, चोटियों,  पठारो, के खास नाम ~ mountain everest, the himalayas, the kailas, etc... 


आकाशीय पिंडों, दिशाओं आदि के खास नाम ~ the sun, the moon the  est, the west, the earth, etc.. 


स्मारकों और भवनों के विशेष नाम ~ ताजमहल, जंतर मंतर, आदि ...


(2) Common Noun (जाति वाचक संज्ञा) दोस्तों common का अर्थ हैं - shared by all of the same group, common noun उसको कहते हैं जिस Noun से किसी व्यक्ति,जानवर, स्थान, या वस्तुु का बोध ना होकर पुरी जाति या श्रेणी का बोध होता हों उसे common noun कहते हैं।

(A  common noun is a name given commonly to every person, animal, place or thing of the same class or kind. 


Common Noun of Example 
 
व्यक्तियों के समान्य नाम ~ boy, girl, man, woman, teacher, doctor, leader, police etc.... 


संबंधियों  के  समान्य नाम ~ mother, father, sister, uncle, nephew, brother, etc.... 


पशु, पक्षी, कीट आदि के समान्य नाम ~ cow, cat, rat, ant, crow, snake, etc.... 


स्थानो के  समान्य नाम ~ village, town, city, country, etc..... 


फुल - फल सब्जी आदि के समान्य नाम ~ banana, orange, mango, lotus, rose, tamato, potato, etc.... 


शारीरिक अंगों के समान्य नाम~ head, nose, eye, ear, hand, leg, tooth, tail nail etc... 


चीजों/वस्तुओं के समान्य नाम ~ pen, book, pencil, bench, desk, table chair, bus etc..


Note :- Radha, mira, Suman से खास ल़डकियों का बोध होता है, अतः ये proper noun हैं, परन्तु girl कहने सेे खास लड़की का बोध ना होकर लड़की जाति का बोध होता है। अतः girl common noun हैं। 


(3) Collective noun(समूहवाचक संज्ञा) जिस noun से एक ही तरह के व्यक्तियों या वस्तुओ का समूह का बोध होता है उसे collective noun कहते हैं ।


( A collective noun is the name of a number of person or things taken together and spoken of as one whole.) 

Collective noun of examples

class (वर्ग) , crowd (भीड़) , army(सेना) , team (दल) , family (परिवार) , committee (कमिटी) , flock (झुंड), gang (गिरोह) , parliament (पार्लियामेंट) , etc... 


Note :-
army  कहने से सैनिको के समूह का बोध होता है, crowd कहने से व्यक्तियों के समूह का बोध होता है इसी प्रकार उपर्युक्त अन्य शब्द भी किसी ना किसी समूह का बोध कराते हैं। अतः येे collective noun हैं ।


(4)Material noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)  material noun उसे कहते हैं जिस noun से द्रव्य / पदार्थ का बोध होता है, मापा या तौला जाता है, किन्तु गिना नहीं जाता और ऐसा पदार्थ जिससेे विभिन्न वस्तुओं का निर्माण होता है, उसे material noun कहते हैं ।


(A material noun is the name of a material or substance.) 

Material noun of examples
 


Water (पानी) , milk (दूध) , oil (तेल) , tea (चाय) , coffee (कॉफी) , honey (शहद) , wheat (गेहूँ) , flour (आटा) , paddy (धान) , fodder (चारा), chalk (खली) , pulse (दाल) , diamond (हीरा) , gold (सोना) , soil  (मिट्टी) , sand (बालू) , wool (ऊन) , iron (लोहा)


Note :- wood material noun है, परन्तु इससे निर्मित chair, bench, table, house etc common noun हैं।

(5)Abstract noun (भाववाचक संज्ञा)
गुण, अवस्था, विचार या भाव के नाम को Abstract Noun कहते हैं जिसे देखा या छुआ नहीं जाा सकता, सिर्फ अनुभव किया जा सकता हैै। 


(an abstract noun is the name of some quality, state, feeling or idea that we  can only think of or feel but can not see or touch. 


Abstract noun of examples

hardness (कठोरता) , softness (कोमलता) , richness    (अमीरी), darkness (अँन्धेरापन) , briteness (चमक) , sweetness (मधुरता) , freedom (स्वतंत्रता) , slavery (गुलामी) , boyhood (लड़कपन) , poverty (गरीबी) , bravery (बहादुरी) , wealth (धन) , love (प्यार) , hatred (घृणा) , fear (डर) , sorrow (शोक) , youth (जवानी) , joy (हर्ष)


Note :-
arts एवं sciences के नाम भी Abstract  Noun 

  
Exp :- physics, chemistry, biology, musics, history, geography, grammar, etc... 


Note :- दोस्तों आधुनिक अंंग्रेजी व्याकरण के हिसाब से noun को  तीन भागों में बाँटा गया है, पहला proper noun , दूसरा common noun तथा collective noun को मिलाकर countable noun बनाया गया है, और तीसरा material noun तथा Abstract noun को मिलाकर uncountable noun बनाया गया है। 


(1) Proper noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) 

(2) countable noun (गणनिय संज्ञा) 

(3) uncountable noun (अगणनिय संज्ञा) 

Proper noun :-
किसी व्यक्ति, जानवर, स्थान, दिन, महीना, वस्तु, इत्यादि  के खास नाम को proper noun कहते हैं। 


(A proper noun is the name of a particular person, animal, place, day, month, or thing) 


Exp: - Ramesh
, Nepal , Sunday ,January, The Ramayan , The time of India Etc....। 


Countable Noun:- जिस संज्ञा को हम गिन सकते हैं, उसे Countable noun कहते है । 

( The noun which can be counted is called the countable noun.)


Exp :- man, eye leg, finger, cow, class, etc.....


Uncountable Noun:- जिस संज्ञा को हम गिन नहीं सकते उसे uncountable noun कहते हैं।

( The noun which can be counted is called the countable noun.)

Exp :-
water, oil, rice, bread, wheat wood, silver, beauty, truth, childhood, goodness, knowledge, sympathy, etc ..

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ