Pronoun Definition And Examples In Hindi, English

 Pronoun Definition And Examples In Hindi, English in 

हाय दोस्तों आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि pronoun क्या है (what is pronoun) pronoun की परिभाषा हिन्दी तथा अंग्रेजी में कैसे बताते हैं कैसे लिखते हैं Pronoun कितने प्रकार के होते हैै कैसे हमे मालुम चलेगा कि कौन सा शब्द किस Pronoun के तहत आता है| ऐसे ही ढेर सारी जानकारी के साथ हम आपको समझाने की कोशिश करुुँग। 


What is definition of pronoun  and   meaning:- दोस्तों pronoun का अर्थ है सर्वनाम, pronoun वह शब्द हैं जो किसी Noun के बदले प्रयुक्त होत है

( A pronoun is a word used instead of a noun.)

Pronoun की परिभाषा से यह साफ स्पष्ट  रहा हैं कि Noun का ही pronoun एक विकल्प है। हम किसी कारणवश noun का प्रयोग नहीं करना चाहते, तब उस Noun के बदले pronoun का प्रयोग करते हैं। अर्थात कोई Sentence में noun बार - बार आवे तो Noun के हिसाब से pronoun  का प्रयोग करते हैं ।

Example of pronoun:- Sohan is my friend. Sohan can not come to school. Because Sohan is ill.

दोस्तों यहा पर Sohan नाम है अर्थात यह Noun हैं, noun का बार - बार प्रयोग होने से Sentence का expression भद्दा सा लगता हैं। दूसरे और तीसरे वाक्य में sohan की बजाय he का प्रयोग होता तो Sentence का भद्दापन समाप्त हो जाता।

Exp:- Sohan is my friend. He can not come to school. Because he is ill.

Kinds of pronoun ~ प्रनाउन के प्रकार:- pronoun 10 प्रकार के होते हैं।

(1) Personal pronoun ( पुरुषवाचक सर्वनाम)

(2) Possessive pronoun ( अधिकार वाचक सर्वनाम)

(3) Reflexive pronoun (निजवाचक सर्वनाम)

(4) Emphatic pronoun (बलदायक सर्वनाम)

(5) Demonstrative pronoun (संकेतवाचक सर्वनाम)

(6) Infinitive pronoun (अनिश्चयवाचक सर्वनाम)

(7) Distributive pronoun (व्यष्टिवाचक सर्वनाम)

(8) Reciprocal pronoun (परस्परबोधक सर्वनाम)

(9)Relative pronoun (सम्बंधवाचक सर्वनाम)

(10) Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम)

दोस्तों ये तो था Pronoun के प्रकार अब हम इसके बारे में जानेंगे की कौन सा सब्द किस Pronoun के तहत आता है।

(1) Personal pronoun (पुरुषवाचक सर्वनाम) I, you, we, they, तथा he, she, it को personal pronoun कहा जाता है।

(I, you, we, they, तथा he, she, it, are called personal pronouns.

दोस्तों यहाँ पर Personal का अर्थ है व्यक्ति से संबंधित (relating to persons) persons तीन प्रकार के होते हैं। पहला (first-person) दूसरा (second person) तथा तीसरा (third person)

First person मे I और we, second person मे you, तथा third person मे he, she, it और they आते हैं, इसलिए इन सातो Pronouns को Personal Pronoun कहते हैं।

Personal pronoun के रूप (case-wise) प्रकरण के हिसाब से बदलते हैं। 

Nominative case:- I,We,You,He,She,It,They,

possessive Adjective:- My,Our,Your,His,Her,Its,Their,

Possessive Pronoun:- Mine,Ours,Yours,His,Hers,Theirs,

Objective case:- Me,Us,You,Him,Her,It,Them


 Note :- ऊपर दिए गए सरणी में Personal Pronoun केे सभी forms को आप देख  रहे हैं इनमे से my, our, your, his, her, its, और their को  Possessive Adjectives कहते हैं। क्योंकि ये किसी न किसी Noun के ठीक पहले प्रयुक्त होतेे हैं और Adjective की तरह काम करता है।

Exp:- this is my pen. 

          His father is a teacher.

          Her sister is a dancer.

          Its leg are broken.

         These are your cows.

दोस्तों pronoun का प्रयोग noun के बदले होता है। इसलिए pronoun के ठीक बाद कोई भी Noun प्रयुक्त नहीं रहता, जब pronoun के ठीक बाद कोई Noun रहता है, तब वह Pronoun Adjective में परिवर्तित हो जाता है।

(2)Possessive pronoun(अधिकारवाचक सर्वनाम) :- Mine, ours, yours, hers, his, theirs Possessive Pronouns हैं इसका प्रयोग अधिकार दिखाने के लिए किया जाता है और जिस pronoun का प्रयोग अधिकार दिखाने के लिए किया जाता है, उसे Possessive Pronouns कहते हैं।

(The pronoun used to show possession is called a Possessive Pronouns.)

Pronoun Exp:- This van is mine. 

                                   That book is yours.

                                   These pens are ours. 

                                   Those chairs are theirs.

                                   Those are his. 

                                   This saree is hers. 

Note:- इनमे केवल his ही एक ऐसा शब्द हैं जो Possessive Adjective भी हैं और Possessive Pronoun भी। 

(3)Reflexive Pronoun(निजवाचक सर्वनाम) :- जब वाक्य में myself, ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, और themselves के प्रयोग से काम करने का असर खुद कर्ता पर पड़ना प्रतित होता है, तब इन्हें reflexive pronoun कहते हैं 

(The Pronouns myself,ourselves, yourself, yourselves, himself, herself, itself, and themselves are called reflexive Pronouns when the action done by the subject turns back upon the subject, )

Exp:- मैंने अपने आप को चोट पहुंचाई। 
           I hurt myself. 

           हमलोग अपने आपको मदद कर सकते हैं। 
           We can help ourselves. 

           उसने अपने आपको बर्बाद किया। 
           She ruined herself. 

Note:- उपर दिए गए वाक्य में चोट पहुचना, मदद  करना, बर्बाद करना इसका असर स्वयं कर्ता पर है अतः यह reflexive Pronoun हैं 

(4)Emphatic Pronouns(बलदायक सर्वनाम) :-
जब myself, ourselves, yourself yourselves, herself, himself, itself, और themselves का प्रयोग वाक्य मे किसी Noun या pronoun पर जोर देने के लिए होता है, तब इन्हें Emphatic pronoun कहा जाता है। 

(Myself, ourselves yourself, yourselves, herself, himself, itself, and themselves are called emphatic pronoun when they are used for the sake of emphasis.) 

Exp:- मैंने स्वयं शेर को मारा।
           I killed the lion myself. 

           हमलोगों ने खुद राम का सहायता किया। 
           We helped Ram ourselves. 

           उसने खुद ऐसा कहा। 
           He himself said so. 

Note :- (1) self और selves दोनों में अन्तर है, self हमेशा singular  के साथ जुड़ता है और selves हमेशा plural के साथ जुड़ता है। 

(2) Your का प्रयोग जब एक व्यक्ति के लिए हो तब उसके साथ self का प्रयोग करे, वही अगर your का प्रयोग दो या दो से अधिक व्यक्तियों के लिए हो तब उसके साथ selves का प्रयोग करते हैं। 

(3) Our तथा them के साथ self नहीं जोड़ सकते उसी प्रकार My, him, her, और it के साथ selves जोड़ना गलत होगा। 

(5)Demonstrative Pronouns (संकेत वाचक सर्वनाम) :- जिस pronoun का प्रयोग वस्तुओ या व्यक्तियों को सूचित, इंगित या निर्देशित करने के लिए किया जाता है उसे demonstrative pronoun कहते हैं। 

(The pronoun used to point out the object are objects to which it refers is called a demonstrative pronoun.) 
This, that, these, और those आदि demonstrative Pronouns हैं। 

Exp:- This is a toy.
 
              That is an ox. 

              These are balls. 

              Those are girls. 

Note:- This, that, these, those, इत्यादि के  ठीक बाद कोई Noun प्रयुक्त रहता है तब वह demonstrative Pronoun कहा जाता है। 

Exp:- This book is mine. 

              That pen is yours. 

              These goats is white. 

              Those cows are black. 

दोस्तों इन वाक्यों पर ध्यान दो this, that, these, those,   के बाद noun आया है, अतः ये demonstrative Adjectives है। 

(6)Indefinite Pronouns (अनिश्चयवाचक सर्वनाम) :- जिस pronoun से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता है, उसे indefinite pronoun कहते हैं 

(An indefinite pronoun refers to person  
 or thing a general way and dose not refer to any person or thing in particular.) 

Somebody, Anybody, Some, All, None, Many, One, None, Nothing, Any, Etc. Indefinite pronoun है ।

Exp:- किसी ने मेरी कलम चुरा ली हैं। 
         Somebody has stolen my pen. 

          कोई भी उसे पीट सकता है। 
         Anybody can beat him. 

          कुछ नेक होते हैं। 
         Some are gentle. 

         सभी मुर्ख है। 
         All are foolish. 

         इसे कोई नहीं मार सकता है। 
         None can kill this. 

         किसी को अपनी प्रशंसा नहीं करनी चाहिए। 
         One must not praise oneself.

         उनमे से कोई अच्छा नहीं है। 
         None of them are good. 

         कुछ भी पूर्ण नहीं होता। 
         Nothing is perfect. 

         तुममे से कोई इसे ले सकता है। 
         Any of you can take it. 

Note :- जब some, all, many, none any, etc...  के बाद कोई Noun हो तब ये Adjectives कहलाते हैं। 

(7)Distributive Pronouns (व्यष्टिवाचक सर्वनाम) :- जब हम each और neither का प्रयोग pronoun के रूप में करते है तब इसे distributive Pronoun कहा जाता है। 

( when each, either and neither are used as Pronouns they are called distributive Pronouns.) 

Exp :- तुममे से प्रत्येक दोषी हैं। 
           Each of you guilty. 

           लड़कों मे से प्रत्येक तेज है। 
           Each of the boys intelligent. 

           तुममे से कोई इस किताब को ले सकता है। 
           Either of you can take this book. 

           दोनों लड़कों मे से कोई उपस्थिति नहीं था 
           Neither of the two boys were absent.

Note :- each, either, neither, के ठीक बाद  कोई  Noun रहता है तब इसे distributive Adjectives कहते हैं। 

(8)Reciprocal Pronouns (परस्परबोधक सर्वनाम) :- each other और one another को Reciprocal Pronouns कहते हैं ।each other और one another का अर्थ एक दूसरे को है।  
(each other and one another are called reciprocal pronoun.) 

Exp:- वे दूसरे को प्यार करते थे। 
         They loved  each other.

          हमलोग एक दूसरे को गाली देते थे। 
          We abused  one another. 


(9)Relative Pronouns(सम्बंधवाचक  सर्वनाम):- Relative pronoun वाक्य मे अपने से पहले प्रयुक्त किसी noun/pronounके बदले आकर उस noun/Pronoun की पुनरुक्ति को रोकता है और उस Noun/Pronoun का सम्बंध अपने से आगे आने वाले शब्द समुह से जोड़ता है। 

(A relative pronoun refers to a noun/pronoun going before and relates the said noun/pronoun to a group of words coming after.) 

Who, whom, whose, which, what और that मुख्य relative Pronouns है ।

Exp:- This is the book. The book was given to me. 

इन दोनों वाक्यों को हम That लगाकर जोड़ सकते हैं। 
This is book that was given to me. 

दोस्तों that यहाँ पर relative Pronoun है जो अपने स पहले आए Noun (book) के repetition को रोकता है और अभीष्ट Noun का  सम्बंध आगे आने वाले शब्द - समुह से जोड़ता है। 

दोस्तों यहाँ पर एक grammatical term Antecedent एक ऐसा शब्द हैं जिसके बारे में मैं आपको बताने  जा रहा हूँ। Antecedent वह noun/pronoun है जो relative pronoun के पहले प्रयुक्त रहता है। 

Exp :- जो लड़का पढ़ रहा है वह मेरा भाई हैं। 
          The boy who is reading is my brother. 

यह वही लड़का है जिसकी सभी प्रशंसा करते  हैं। 
This is the boy whom all praise. 

जिस घर की दीवारें उजली है वह मेरा है। 
The house whose walls are white is mine. 

यहाँ वही किताब हैं जिसे तुमने मुझसे उधार लिया था। 
Here is the book that you lent me. 

जो कुर्सियां टूटी हैं वे उपयोग की नहीं है। 
The chairs which are broken are of no use. 

Note :- whose, which और what ऐसे शब्द हैं जिनके ठीक बाद किसी  Noun का प्रयोग हो उस स्थिति में  ये Adjectives की भाँति कार्य करेंगे, अर्थात ईन शब्दों को noun के साथ जोड़कर प्रयोग करने पर ये Interrogative  Adjectives कहलाते हैं। 

Exp :- किसकी कलम है यह? 
          Whose pen is this? 

          किस कक्षा में तुम पढ़ते हो? 
          Which class do you read in? 

          कौन सा पुस्तक तुम पढ़ाना पसंद करते हो? 
          What book do you like to read? 

(10)Interrogative pronoun (प्रश्नवाचक सर्वनाम) 
जिस pronoun का प्रयोग प्रश्न करने के लिए  जाता है, उसे Interrogative pronoun कहते है। 
(The pronoun used for asking a question called an Interrogative pronoun.) 

Exp :- आप कौन हो? 
           Who are you? 

           तुम्हारा कौन सा है? 
           Which is yours? 

           तुम किसे प्यार करते हो? 
           Whom do you love? 

           यह किसकी किताब हैं? 
           Which is this book. 

 Note :- who, whom, whose, which, और what का प्रयोग relative pronoun मे भी होता है। whose, which,और what का प्रयोग Interrogative Adjectives के रूप में भी होता है, जैसे कि इसके बारे में relative Pronouns के अंतर्गत आपको बता चुका हूँ। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ