Present Indefinite Tense Positive, Negative, Interrogative Sentence In Hindi English

Present Indefinite Tense Positive, Negative, Interrogative Sentence In Hindi English

हाय दोस्तों! 

               नमस्कार ! English sikhana asan में एक बार फिर आपका स्वागत करता हूँ! आज हम आपको Tense chart with rules in hindi के  बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आपको Tense Definition in hindi and english examples के  बारे में कुछ जानना हैं तो आप हमारे साथ बने रहिए और इस पोस्ट को पढ़ते रहिए इस पोस्ट में हम  आपको पूरी जानकारी देंगे,  मैं  उम्मीद करता हूँ कि ये पोस्ट आपको पसंद आए ।



आज की पोस्ट में Tense किसे कहते हैं के बारे में भी जानने को मिलेगा जिसके बारे में हम आपको बहुत  ही आसान भाषा में समझायेंगे आशा करता हूँ कि  प्रत्येक पोस्ट  की  भाँति यह पोस्ट भी आपको पसंद आए।


Tense (काल ) जिसको हम समय भी कहते हैं इसके हिसाब से समय को तीन रूप में बांटा गया है। 


(1) Present tense (वर्तमान काल)

(2)Past tense (भूत काल)

(3)Future tense (भविष्य काल)


आज की पोस्ट में Tense kaise pahchane के बारे में भी जानेंगे दोस्तों tense को पहचानने के लिए सबसे सरल वाक्या बताने जा रहे हैं।


'' ता, ते, ती को present मानकर था, थे, थी को past गा, गे, गी को future मानकर करो tense पर विजयी प्राप्त,,

प्रत्येक tense के चार - चार भेद होते हैं।Present tense के चार भेद कुछ इस प्रकार हैं। 

(a) Present indefinite tense 
(b) Present continuous tense 
(c) Present perfect tense 
(d) Present perfect continuous tense 

Past tense के चार भेद कुछ इस प्रकार हैं। 

(a) Past indefinite tense
(b) Past continuous tense 
(c) Past perfect tense 
(d) Past perfect continuous tense 

Future tense के चार भेद 

(a) Future indefinite tense 
(b) Future continuous tense 
(c) Future perfect tense 
(d) Future perfect continuous tense 

दोस्तों ये तो था तीनों tense के चार - चार भेद अब हम प्रत्येक tense के बारे में जानने की कोशिश करेंगे हमे आशा है कि आपको समझ में आए। 

"Present indefinite tense affirmative sentence,, 

Definition(परिभाषा):- जिस वाक्य के मुख्य क्रिया के अंत में ता हैं, ति हैं, ते हैं, ता हूँ, ति हूँ, ते हो, ती हो, रहता है, रहती है, आदि शब्द आवे उसे present indefinite tense कहते हैं ।

" Present indefinite tense banane ka niyam,, 

Rule:नियम:- He, she, it, name एक वचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया में s या es को लगाते हैं।

Rule:नियम:- I, you, we, they, तथा बहुवचन कर्ता के साथ क्रिया में s या es को नहीं लगाते हैं।

For:सूत्र:- subject(कर्ता) + V/5 + object(कर्म) + etc

Exp:- वह किताब पढ़ता है। 
          He reads book. 


          मैं बगीचा मे टहलता हूँ। 
          I walk in the garden. 


          हम लोग काम करते हैं। 
          We do work. 


          राम और श्याम क्रिकेट खेलते हैं। 
          Ram and Shyam play cricket. 


          सीता एक गीत गाती है। 
          Sita sings a song. 


          वह प्रतिदिन स्कूल जाती है। 
          She goes to school daily. 


          वे लोग सुबह में उठते हैं। 
         They arise in the morning. 


          गाय दूध देती हैं। 
          The cow gives milk. 


         आप वर्ग आठ मे पढ़ते हो। 
         You read in eight class. 


         बिल्ली चूहों को मारती है। 
         The cat kills rats. 


" Present indefinite tense ke negative sentence,


Rule:नियम:- नकारात्मक वाक्य  बनाने के लिए नहीं की अंग्रेजी एक वचन कर्ता के साथ does not तथा बहुवचन कर्ता के साथ do not को लगाते हैं ।


Note:- नकारात्मक वाक्य बनाते समय क्रिया में s या es को कभी नहीं लगाते हैं। 


For:- S + do/does + not + v¹ + o + etc. 


Exp:- हम लोग फुटबॉल नहीं खेलते हैं।
          We do not play football.


          राम का भाई नेपाल में नहीं रहता है। 
          Ram's brother does not live in the Nepal. 


         मेरी गाय दूध नहीं देती है। 
         My cow does not give milk. 


         वह रात में नहीं पढ़ती है। 
         She does not read at night. 


         वेे लोग आपको नहीं जानते हैं। 
         They do not know you. 


         आप लोग झूठ नहीं बोलते हो। 
         You do not tell a lie. 


"Present indefinite tense ke Interrogative Sentence,, 


Rule:नियम:- यदि वाक्य क्या से शुरू हो तो क्या की अंग्रेजी नहीं बनाते हैं। उसके स्थान पर कर्ता अनुसार do या does को पहले लगाते हैं इसके बाद कर्ता आता है ।


Rule:नियम:- यदि वाक्य के बीच में कब, क्यों, कैसे, कहाँ, क्या आदि  प्रश्नवाचक शब्द आवे तो उसकी अंग्रेजी पहले लगाते हैं, इसके बाद कर्ता अनुसार do  या does को लगाते हैं ।


For:-(1) Do/does + S+V¹ + O+etc.
         
         (2)Question word + do/does + S+ V¹ + O + etc.


Exp:- क्या मैं सुबह में टहलता हूँ?
           Do I walk in the morning?


           क्या तुम मुझसे प्यार नहीं करते हो?
           Do you not love me?


           क्या राम अंग्रेजी लिखता है?
           Does Ram write English? 


           मोहन कब स्कूल जाता है?
           When does mohan go to school?


           आप कहाँ रहते हो?
           Where do you live?


           तुम्हारे पिताजी क्या करते हैं?
           What does yours father do?


           आपकी गाये दूध क्यों नहीं देती है?
           Why do your cows not give milk?


           सोनम स्कूल कैसे जाती हैं?
           How does Sonam go to school?




तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट present Indefinite Tense Positive, Negative, Interrogative Sentence In Hindi English आशा करते हैं कि Tense in hindi के बारे में सब कुछ समझ में आया होगा दोस्तों अगर हमारी पोस्ट आपको पसंद आया हो तो हमे comment box में comment कर के जरूर बताये। 

Tense rules मे आपको कोई परेशानी हो तो हमे जरूर बताये हम  आपकी सेवा में जरूर हाजिर होंगे और आपकी समस्या का समाधान जरूर करेंगे,यदि हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि present Indefinite Tense के बारे में जानें। 

दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की  और महत्वपूर्ण पोस्ट के बारे में जानने को मिले तो आप हमे बता सकते हैं, हम कोशिश करेंगे कि आपको what are the 12 types of tenses जैसी और पोस्ट पढ़ने को मिले हमारी पोस्ट like और share जरूर करे, तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे तब तक के लिए 'खुदा हाफ़िज़, आपका दिन मंगलमय हो।जय हिंद  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ