Present continuous tense all rules in hindi english

Present Continuous tense All Rules In Hindi English 


 हाय दोस्तों! 

               नमस्कार ! English sikhana asan में एक बार फिर आपका स्वागत करता हूँ! आज हम आपको present continuous tense in hindi के  बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आपको what is the meaning of present continuous tense के  बारे में कुछ जानना हैं तो आप हमारे साथ बने रहिए और इस पोस्ट को पढ़ते रहिए इस पोस्ट में हम  आपको पूरी जानकारी देंगे,  मैं उम्मीद करता हूँ कि ये पोस्ट आपको पसंद आए ।


आज की पोस्ट में what are the rules of present continuous tense के बारे में भी जानने को मिलेगा जिसके बारे में हम आपको बहुत  ही आसान भाषा में समझायेंगे आशा करता हूँ कि  प्रत्येक पोस्ट  की  भाँति यह पोस्ट भी आपको पसंद आए।




"Present continuous tense Affirmative sentence,, 


Definition:- जिस वाक्य के मुख्य क्रिया के अंत में रहा हैं, रही हैं, रहें हैं, रहा हूँ, रहें हों, आदि शब्द आवे उसे present continuous tense कहतें हैं।


Rule:नियम:- He, she, it, name तथा एक वचन कर्ता के साथ is  तथा मुख्य क्रिया में ing का प्रयोग करते हैं।


Rule:नियम:- you, we, they, तथा बहुवचन कर्ता के साथ are तथा मुख्य क्रिया में ing का प्रयोग करते हैं ।

Rule:नियम:- I के साथ am का प्रयोग तथा क्रिया में ing का प्रयोग करते हैं ।


For :- S + is/am/are + V + ing (V⁴) + O + etc.


Exp:-  वह अंग्रेजी पढ़ा रही हैं।
           She is teaching english.


           रामू क्रिकेट खेल रहा हैं।
           Ramu is playing cricket.


           तुम लोग खा रहे हो।
           You are eating.


           हम लोग उपन्यास पढ़ रहे हैं।
           We are reading novel.


           वे लोग अपना काम कर रहे हैं। 
           They are doing their work.


           मेरा घोड़ा दौड़ रहा हैं।
           My horse is running.


           मैं आज स्कूल जा रहा हूँ ।
           I am going to school today . 


           रूपेश मुंबई से आ रहा है।
           Rupesh is coming to mumbai.


           वे लोग अपना कमरे साफ कर रहे हैं।
           They are cleaning their rooms.


           तुम्हारी बिल्ली दूध पी रही है।
           Your cat is drinking milk.


             (Negative sentence)


Rule:नियम:- नकारात्मक वाक्य बनाने के लिए नहींं की अंग्रेजी not को is, am, are के बाद लगाते हैं।


For:- subject + is, am, are + not + v + ing + o + etc..


Exp:- मैं झूठ नहीं बोल रहा हूँ।
           I am not telling a lie.


          गायें घास नहीं चर रही हैं।
          The cows are not grazing grass.


          वह एक पत्र नहीं लिख रहा हैं।
          He is not writing a letter.


          राम श्याम की मदद नहीं कर रहा है।
          Ram is not helping to Shyam. 


          तुम काम नहीं कर रहे हों।
          You are not doing work.


          रीता गीत नहीं गा रही हैं। 
          Rita is not singing song.


           (Interrogative Sentence)


Rule:नियम:- यदि वाक्य क्या से शुरू हो तो क्या की अंग्रेजी नहीं बनाते हैं कर्ता अनुसार is, am, are में से कोई एक को पहले लगाते हैं इसके बाद कर्ता आता है।


Rule:नियम:- यदि वाक्य के बीच में कब, क्यों, कैसे, कहाँ, क्या आदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो उसकी अंग्रेजी पहले लगाते हैं इसके बाद कर्ता अनुसार is, am, are को लगाते हैं।


For:-(1) is, am, are + s + v + ing + o + etc..


For:-(2) questions word + is, am, are + s + v + ing + o + etc.. 


Exp :- क्या राधा नाच रही हैं? 
           Is Radha dancing? 


           क्या मैं फुटबॉल नहीं खेल रहा हूँ? 
           Am I not playing football? 


           क्या तुम झूठ बोल रहे हों? 
           Are you telling a lie? 


           क्या हम लोग पार्क में दौड़ रहे हैं? 
           Are we running in the park? 


           क्या वह सो रही है? 
           Is she sleeping? 


           हम लोग क्या खा रहे हैं?
           What are we eating? 


           वेे लोग आज कहाँ जा रहे हैं? 
           Where are they going? 


           मोहन क्यों नहीं अंग्रेजी बोल रहा है? 
           Why is not mohan speaking english? 


           सीता कक्षा में कैसे बैठ रही हैं? 
           How is Sita seating in the class?


           तुम्हारा भाई दिल्ली कब जा रहा है? 
           When is your brother going to delhi?




 
तो दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट present continuous tense all rules in hindi english आशा करते हैं कि present continuous tense in hindi के बारे में सब कुछ समझ में आया होगा दोस्तों अगर हमारी पोस्ट आपको पसंद आया हो तो हमे comment box में comment कर के जरूर बताये।
 

Where present continuous tense is used मे आपको कोई परेशानी हो तो हमे जरूर बताये हम  आपकी सेवा में जरूर हाजिर होंगे और आपकी समस्या का समाधान जरूर करेंगे,यदि हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि present continuous tense examples in hindi के बारे में जानें। 


दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आपको इस तरह की कि और महत्वपूर्ण पोस्ट के बारे में जानने को मिले तो आप हमे बता सकते हैं, हम कोशिश करेंगे कि आपको present continuous tense exercise जैसी और पोस्ट पढ़ने को मिले हमारी पोस्ट like और share जरूर करे, तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे तब तक के लिए 'नमस्कार, आपका  दिन मंगलमय हो।जय हिंद! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ